सेंसेक्स
बाधा १५५७५ -यहाँ तक पहुंचना और इसे पार करना सम्भव है यदि, और यदि इस सप्ताह सूचकांक १४४०० के ऊपर ही रहता है।
बाधा १५२६० -इसके ऊपर १५६०० के स्तर तक भी हल्की फुल्की रुकावटें होंगी।
(१४७२४ वर्तमान स्तर)
सहारा १४४०० -यह एक सहारा है जिसके नीचे बंद होने पर कच्चे सौदे काट दें।इस स्तर पर इसी को स्टाप लॉस मान कर खरीद करना उचित होगा। इसके नीचे बंद होने पर नए सौदे न लगायें।
सहारा १४००० -कैश मार्केट के सौदे यहाँ तक केवल मजबूत खिलाडी ही रखें। यहाँ के नीचे बंद होने पर बाज़ार नकारात्मक हो जाएगा।
निफ्टी
बाधा ४६५० -यह भी ब्रेक आउट स्तर है और आसानी से पार होगा "यदि" इस सप्ताह ४३०० का मान रहेगा।नए सौदे केवल इसके ऊपर ही लगायें।
बाधा ४५५० -बाधा है।
(४४३१ वर्तमान स्तर)
सहारा ४३०० -इस स्तर का मान रखना आवश्यक होगा यदि वर्त्तमान सीढीयों को चढ़ते रहना है। इस स्तर पर ४३०० का ही स्टाप लॉस लगा कर खरीद करने की सलाह है। परन्तु इसके नीचे बंद होने पर नए सौदे न लगायें।
सहारा ४१००- इसके नीचे बाज़ार फिर नकारात्मक हो जाएगा। इस स्तर के ऊपर केवल "जोखिम-क्रय" करने का सुझाव है।
निष्कर्ष
मार्केट क्या करेगी, कहना सम्भव नही होता है यद्यपि, तकनीकी एवं तात्विक आधार पर कुछ दिशा ज्ञान सम्भव होता है। परन्तु अभी कोई दिशा नही दीखती जब तक ऊपर दिए गए स्तर टूटते या पार नहीं होते। इसलिए इस सप्ताह क्या होता है, देखना होगा। परन्तु मार्केट अभी नेगेटिव नही हुई है। १४४००(निफ्टी ४३००) के स्तर पर एक खरीद बनती है। १४४००(४३००) का ही स्टाप लॉस (बंद आधार पर) लगा कर चलें।
रिलायंस(२२७७)
हमारे ऊपरी स्तरों को न छू कर २३७६ से वापस हो गया। अब इसे २२०० या इससे नीचे २१५० जाने का रास्ता मिल गया लगता है। परन्तु इसमे निचले स्तरों पर खरीद करते हुए २१५० का स्टाप लॉस लगा कर चलें क्योंकि निफ्टी में ४३०० तक की गिरावट पर खरीद की सलाह है। यह २४०० से २५०० तक के स्तर आने वाले दिनों में फिर छू सकता है। परन्तु यह सब मार्केट के माहौल पर निर्भर करेगा। वायदा बाज़ार संभल कर सौदे लगायें क्योंकि अगस्त वायदा में केवल नौ दिन बचे हैं।
एस बी आई (१४५५)
यह स्टॉक भी १३०० की ओर जाता दीखता है यद्यपि, मार्केट के मूड के अनुसार १४०० से भी वापस मुड़ सकता है। परन्तु इसमें अभी हमारी कोई राय नही है। समय समय पर पुनरवलोकन के लिए stocksupdate देखते रहा करें।
इन्फोसिस(१६९३)
कुछ मूड बनाता दीखता है। परन्तु १७६० के ऊपर बंद होने पर ही मध्यम अवधि में २००० की ओर धीरे-धीरे कूच कर सकता है। डॉलर में चल रही मजबूती इसमें मायूसी ला सकती है यद्यपि, नैस्डैक में कुछ मजबूती आने से कंप्यूटर-तकनीकी स्टॉक उभरते जान पड़ रहे हैं।
रिलायंस इन्फ्रा(९८६)
यह अधिकतम ८४५ और ९०० की ओर जा सकता है परन्तु जैसा हमने पहले कहा था, इसमे ८०० का स्टाप लॉस लगा कर लम्बी एवं मध्यम अवधि के लिए खरीदना उचित रहेगा। हमारी राय में इस सप्ताह इसे ९०० के आस पास खरीद कर ८५० का स्टाप लॉस लगा कर चलना ठीक रहेगा। लघु अवधि में ११०० के आस पास, या फिर मध्यम अवधि में १२०० के स्तर पर बेचा जा सकता है। यह इन सब में से एक अच्छा स्टॉक साबित हो रहा है।
यूनिटेक (१६९.३)
अब यह १५५ की ओर भी जा सकता है। इसमे इन स्तरों पर १५५ का स्टाप लॉस लगा कर २०० के लक्ष्य के लिए खरीदना उचित होगा। यानि buy on decline with stop loss at 155.
आशा है की आप हमारे दृष्टिकोण से लाभान्वित हो रहे होंगे।
समय समय पर हमारे अन्य पृष्ठ एवं updates भी देखते रहा करें।
धन्यवाद।
This page has shifted to a new site www.stocksharetip.com
17 years ago

![[Most Recent Quotes from www.kitco.com]](http://www.kitconet.com/charts/metals/gold/t24_au_en_usoz_2.gif)
