Custom Search
INDIA HOME ********** UPDATES

Saturday, August 9, 2008

११ अगस्त से १४ अगस्त

(हमारे हिन्दी पाठक कृपया ध्यान दें कि प्रतिदिन पुनरवलोकन केवल अंग्रेजी के पृष्ठ stocksupdate पर ही होगा। उसे अवश्य देखा करें। धन्यवाद। )

हमें
आशा है कि आप हमारे इन दृष्टिकोणों से लाभ उठा रहे होंगे क्योंकि अभी तक यह हमारी अपेक्षानुसार ही चल रहा हैनिम्नलिखित स्तर बंद आधार पर प्रयुक्त होंगेइन्हें पढिये और पेन कागज़ लेकर अपना गृह कार्य करेंसमय समय पर पुनर्वालोकन करते रहें
यहाँ दिए गए दृष्टिकोण के फलस्वरूप किसी भी लाभ -हानि या किसी भी प्रकार की परिस्थिति उत्त्पन्न होने की हम जिम्मेदारी नहीं लेते। अपने विवेक से काम लें, यद्यपि हर रूप से आपको लाभ पहुंचाने की कामना से यह दृष्टिकोण और स्तर गहन अध्ययन कर के दिए गए हैं।

सेंसेक्स
15875 इस सप्ताह का ऊपरी लक्ष्य हो सकता है। १५८०० के ऊपर बंद होने से ही १७००० की ओर जाने के रास्ते खुल जायेंगे...परन्तु?
15425 बाधा और लक्ष्य है। इसे पार करने पर अगला लक्ष्य सम्भव है और दृश्य भी काफी सकारात्मक हो जाएगा।
(१५१६८ अभी का स्तर है, यानि कि cmp)
14400 पहला सहारा होगा। यहाँ तक लघुकालिक खरीद, १४००० के स्टाप लॉस के साथ प्रस्तावित की जाती है।
13700 दूसरा सहारा होगा, यद्यपि १४००० के नीचे बंद होने पर ही नकारात्मक संकेत प्रकट हो जायेंगे।

निफ्टी
4775 का ऊपरी लक्ष्य पिछली सप्ताह की भांति अभी भी मान्य होगा। इस के ऊपर बंद होने पर ५१०० का रास्ता साफ़ हो जाएगा...परन्तु?
4620 की बाधा को ऊपर के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पार करना होगा।
(4529 वर्तमान स्तर है। यानि cmp)
4450 पहला सहारा है।
4300 एक मुख्य सहारा होगा। यहाँ तक ऊपर की खरीद किए जाने का प्रस्ताव है। इस ४३०० को ही स्टाप लॉस लगा कर चलें। अतिसाहसिक ४२०० और ४१०० का स्टाप लॉस भी मान कर चल सकते हैं यद्यपि ४३०० के नीचे नकारात्मक संकेत उभर सकतेहैं।

निष्कर्ष
हमारे चार्टों पर खरीद के पुष्ट संकेत उभरे हैं। ऐसे में लम्बी अवधि की खरीद होना सम्भव है। परन्तु पहली बाधा को पार न कर पाना या ऊपरी लक्ष्य से वापिस हो जाने पर मार्केट दिशाविहीन हो सकती है। परन्तु अचानक गिरने की सम्भावना कम होती जा रही है। ऐसे में यह ४३०० और ४८०० की रेंज में रह सकता है। सेंसेक्स पर १४००० और १५५०० के बीच रह सकता है। इन निचले स्तरों को तोड़ने पर फिर हम १२५००(३८००) की ओर धीरे धीरे लुडक सकते हैं।

शेयर स्तर
रिलायंस (२२५२) के पिछले सप्ताह के स्तर अभी भी लागू होंगे। यदि यह २३२५ के स्तर को पार करता है तो २४५० से २४८० तक जाने के संकेत हैं। अभी इसमें सकरात्मक संकेत बने हुए हैं। २१६० का स्टाप लॉस मान कर चलें।

एस
बी आई (१५१८) हमारी अपेक्षानुसार १६०० के ऊपर बंद न होने पर नीचे की ओर चला आया। इसकी ब्रेक आउट रेंज है १५०० और १६००। यद्यपि अभी यह सकारात्मक बना हुआ है परन्तु केवल १६०० के ऊपर बंद होने पर ही १८०० के मध्यावधि लक्ष्य के लिए खरीदें। १५०० के नीचे बंद होने पर इस से दूर रहें।

इन्फोसिस
(१६७०) की दिशा स्पष्ट नही है। इस सप्ताह १६०० से १७५० के बीच झूल सकता है। १८०० के ऊपर बंद होने पर पुनर्वलोकन करेंगे। अभी केवल मज़बूत व्यापारी ही हाथ डालें।

यूनिटेक
(१७६.२) १८० के ऊपर साप्ताहिक स्तर पर बंद नहीं हुआ। यह १७० से १५५ की दिशा में उतर सकता है। इसके नीचे उतरते हुए, १६८ का स्टाप लॉस लगा कर २०० के लक्ष्य के लिए खरीदा जा सकता है।

रिलायंस
इन्फ्रा (१०३२) अभी भी ९०० और ११०० क बीच झूल सकता है, यद्यपि यह इन सब में सबसे अच्छा स्टॉक बना हुआ है। इसके चार्ट के संकेत दर्शाते हैं कि यह अपना बॉटम (धरातल) ७०० पर बना चुका है। ऐसे में इसमें हर गिरावट में ८०० का स्टाप लॉस लगा कर मध्यम अवधि के लिए "निवेश" करना उचित रहेगा। (विशेष ध्यान दें कि निवेश और ट्रेडिंग में अन्तर होता है)

हमारे अंग्रेजी के अन्य ब्लॉग तुलनात्मक अध्ययन के लिए पढ़ें

About Me

My photo
I have been analyzing Global markets successfully since Jan 2006. The archives could be tracked and compared with the charts to evaluate the outlook of this blog so far!