Custom Search
INDIA HOME ********** UPDATES

Sunday, October 12, 2008

साप्ताहिक दृष्टिकोण: १३अक्तूबर से १७ अक्टूबर २००८

विश्व बाज़ारों के candlestick चार्टों पर लम्बी पूँछ कुछ सहारा देती हैं, परन्तु अन्य कोई भी ऐसा सूचक नही दीखता जो मार्किट के ऊपर जाने का संकेत देता हो। हमारी पीढी ने एक सप्ताह में इतनी बड़ी गिरावट कभी नही देखी है। इसलिए वास्तविकता को एक बड़े परिदृश्य में देखना होगा और निकट भविष्य में एक मध्यम अवधि के लिए एक टिकाऊ बढ़त की अपेक्षा करना स्वाभाविक न होगा। मध्यम अवधी में हर बढ़त को कठिनाई और रुकावटों का सामना है और निचले सहारों के टूटने की संभावनाएं हैं यद्यपि लघु अवधि की relief rallies आती रहेंगी।


निफ्टी(बी एस सी सेंसेक्स)

लघु एवं मध्यकालिक दिशा, दोनों ही नकारात्मक हैं

३६२०(११५०३) बाधा इस बाधा को पार करना एक बड़ी सफलता होगी परन्तु ...?
३५१०(११२६२) बाधा इस स्तर को पार न कर सकने पर झुकाव नीचे की ओर ही रहेगा।

३२८०(१०५२७) वर्तमान स्तर

३०००(१००००) यह केवल एक मनोवैज्ञानिक स्तर ही है।
२९४०(९७००) मार्किट यहाँ आ कर रुक सकती है। इन स्तरों पर एक साथ दो तीन सहारे विद्यमान हैं।
यद्यपि ऐसा होने की सम्भावना अभी कम है, परन्तु यदि मार्किट २९०० के नीचे बंद होती है तो यह लम्बी अवधि के लिए शुभ संकेत नही होगा।

२६००(८८००) सहारा।

About Me

My photo
I have been analyzing Global markets successfully since Jan 2006. The archives could be tracked and compared with the charts to evaluate the outlook of this blog so far!