Custom Search
INDIA HOME ********** UPDATES

Sunday, September 21, 2008

साप्ताहिक दृष्टिकोण: २२सितम्बर से २६ सितम्बर २००८

लघु अवधि : नीचे के झुकाव में बदलाव की कोशिश तो है परन्तु नकारात्मकता हावी हो सकती है।
मध्यम अवधि : नकारात्मक हो गयी है। निचली रेंज से बाहर निकलने की कोशिश रहेगी।
लम्बी अवधि : एक ऊपर चढ़ती हुई मार्किट में सुधारात्मक गिरावट चल रही है।

निफ्टी(सेंसेक्स)
बाधा क्षेत्र ४३०० से ४३५० (१४३०० से १४४५०): यह एक महत्वपूर्ण बाधा क्षेत्र है जिसे पार करना बहुत आवश्यक रहेगा। इस क्षेत्र से वापस मुड़ने पर पुनः मार्किट निचले स्तरों की ओर रुख करेंगी। परन्तु इस बाधा के पार होने पर फिर से ऊपर के भंजन स्तर ४५६०(१५१००) को पार करने की उम्मीदें बढ़ जायेंगी, जोकि मध्यम अवधि को सकारात्मक कर सकेगी।
इस बाधा को पार करने पर पुनरवलोकन updates पर देंगे।

४२४५(१४०४२) वर्तमान स्तर

४०९०(१३५३५): सहारा
३९८०(१३१४५): सहारा

३८००(१२५००): ऊपर के बाधा स्तर को पार न कर सकने पर मार्किट यहाँ तक आ सकती है। इसके नीचे बंद होने पर ३६४०(१२०००) के स्तर खुल जायेंगे; ३०००(१००००) के स्तर भी दिखने लगेंगे।


इस अनिश्चितता के माहौल में, दिन प्रतिदिन दृश्य में बदलाव के अनुसार पुनरवलोकन करते रहेंगे। updates पर प्रतिदिन नज़र रखें।

About Me

My photo
I have been analyzing Global markets successfully since Jan 2006. The archives could be tracked and compared with the charts to evaluate the outlook of this blog so far!