Custom Search
INDIA HOME ********** UPDATES

Sunday, September 14, 2008

साप्ताहिक सूचकांक दृष्टिकोण: १५सितम्बर से १९ सितम्बर २००८ तक

लघु अवधि झुकाव: दिशाविहीन एवं नकारात्मकता का उभरता माहौल।
मध्यम अवधि झुकाव: दिशाविहीन परन्तु सकारात्मकता के साथ।
दीर्घ अवधि झुकाव: एक लम्बी अवधि की ऊपर चढ़ती मार्किट में सुधारात्मक गिरावट जारी है।

निफ्टी
४५६० बाधा। इस स्तर को पार करने के लिए अब एक अति-उत्साहित मार्किट की आवश्यकता होगी।
४४२० बाधा। इसे पार न कर सकने पर नीचे की ओर जाने का संकेत होगा।
४३८० बाधा। इसे पार न कर सकने पर नीचे जाना लगभग निश्चित ही होगा।

(४२२८ वर्तमान स्तर यहाँ से ऊपर की ओर मुड़ जाने से ऊपर के लक्ष्य ४७०० और ५००० मान्य रहेंगे, यद्यपि अगली बाधाएं भी पार कर ली जाती हैं)।

४२०० सहारा। इसके टूटने पर लघु अवधि के ऊपर के खरीदार मायूस हो सकते हैं यद्यपि, मध्य अवधि पर नकारात्मकता अभी हावी नही होगी।

४११५ सहारा। मध्य अवधि में सकारात्मकता बनाये रखने के लिए यह स्तर बहुत महत्वपूर्ण होगा। निफ्टी ४१०० के थोड़ा नीचे उतर सकती है परन्तु ४१००/४११५ के ऊपर बंद होना आवश्यक होगा, अन्यथा यह फिर से नीचे ३८०० की ओर रुख करेगी।

निष्कर्ष
अनिश्चितता बनी रह सकती है। मार्किट को ऊपर चढाने के लिए काफी धक्कों की आवश्यकता होगी जोकि अभी दीख नहीं पड़ते। एशियाई बाज़ारों की नकारात्मकता और पश्चिमी बाज़ारों में कुछ लघु-कालिक सकारात्मकता के बीच खींच-तान रहेगी यद्यपि, एशियाई बाज़ारों की नकारात्मकता अधिक हावी रह सकती है।

नीचे अंग्रेजी में दी गयी सामग्री को भी देख लिया करें।
धन्यवाद।

About Me

My photo
I have been analyzing Global markets successfully since Jan 2006. The archives could be tracked and compared with the charts to evaluate the outlook of this blog so far!