Custom Search
INDIA HOME ********** UPDATES

Sunday, September 7, 2008

साप्ताहिक सूचकांक दृष्टिकोण ०८ से १२ सितम्बर २००८ तक

लघु अवधि चाल : अपेक्षित उठा-पटक के बीच, एक छोटी सीमा से बाहर निकलने की कोशिश है
मध्य अवधि : दिशा विहीन परन्तु कुछ सकारात्मकता के साथविश्व परिस्थितियां हावी रहेंगी
लम्बी अवधि: एक ऊपर चढ़ती हुई मार्केट में सुधारात्मक गिरावट जारी है

निफ्टी
४६५०: बाधा/भंजन स्तर एवं एक संभावित लक्ष्य है, यदि चाल अच्छी प्रकार से सकारात्मक हो जाती है
४५६५: बाधा क्षेत्र एवं लक्ष्य
४५२५: संभावित लक्ष्य

(४३५२ वर्तमान स्तर)

४२६५: यदि मार्किट धीरे-धीरे नीचे आती है तो यह स्तर सहारा देगा; तेज़ी से मार्केट गिरने पर शायद नहींइन स्तरों से मार्किट वापिस ऊपर की ओर जा सकता है
४२००: तेज़ी से गिरने पर यह स्तर स्थिति संभाल सकता हैयहाँ से ऊपर की ओर मुड़ने की अधिक सम्भावना रहेगीलघु अवधि के व्यापारी इन स्तरों पर मार्किट के मूड को अच्छी प्रकार भांप कर सौदे लगायें
४१००: इस स्तर के टूटने तक मध्यावधि में बाज़ार सकारात्मक बना रहेगायानी, यह एक महत्वपूर्ण स्तर है जो मार्केट को ऊपर जाने में सहायता करता रहेगाइसके टूटने पर मार्किट नकारात्मक हो जायेगीइसके टूटने पर ऊपर के सभी सौदे काट दिए जाएँ



बी एस सी सेंसेक्स
(यहाँ दिए गए स्तरों को कृपया निफ्टी के स्तरों के अनुरूप ही पढ़ेंकेवल अंकों का ही अंतर है))
१५५५०
१५२३०
१५१२०
(१४४८३ वर्तमान स्तर)

१४२००
१४०००
१३७००


निष्कर्ष
NSG मीटिंग में सफलता के बाद हमारी मार्किट सप्ताह के प्रारम्भ में ऊपर की ओर चढेगीपिछले सप्ताह विश्व बाज़ारों से नकारात्मक संकेतों के मध्य हमारे बाज़ारों ने कोई हडबडी नही दिखाईहमारे महत्वपूर्ण स्तर अपनी जगह स्थिर रहेपरन्तु आगामी समय में विश्व बाज़ारों से नकारात्मक संकेतों के आने की संभावनाओं के दृष्टिगत हम भी शायद बहुत अधिक तेज़ी बनाये नही रख सकते; अब यह सब कुछ विश्व बाज़ारों की चाल पर निर्भर करेगा

इस सप्ताह काफी उठा-पटक की संभावनाएं हैंऐसे में लघुकालिक व्यापारी सोच समझ कर अपने वर्तमान सौदे ऊपरी स्तरों पर काटते रहें उत्साह, परन्तु अति सावधानी बरतने का माहौल है
यह पक्ष उचित रहेगा कि, यदि भले ही मार्किट ऊपरी स्तरों ४६५०/१५५५० को तोड़ कर आजाद हो पाए परन्तु शायद निचले सहारों को बनाये रखने में सफल रहेगी, जोकि आने वाले समय के लिए बहुत ही सकारात्मक संकेत होगा

आपका सप्ताह मंगलमय हो

About Me

My photo
I have been analyzing Global markets successfully since Jan 2006. The archives could be tracked and compared with the charts to evaluate the outlook of this blog so far!