Custom Search
INDIA HOME ********** UPDATES

Sunday, August 31, 2008

साप्ताहिक दृष्टिकोण; ०१ सितम्बर से ०५ सितम्बर २००८ तक

लघुकालिक झुकाव :- ऊपर की ओर जाने की कोशिश
मध्यकालिक झुकाव :- दिशाविहीन, कुछ सकारात्मकता के साथ
दीर्घकालिक झुकाव :- अंततः ऊपर की ओर जाने वाली मार्केट में एक लम्बी, सुधारात्मक गिरावट जारी है।

बी एस सी सेंसेक्स
१५०००: रुकावट और लक्ष्य। (वर्तमान ऊपरी सीमा का भंजन स्तर)। यहाँ से या इसके नीचे कहीं से भी वापस होने पर मार्केट फिर १२५०० की ओर जा सकता है। इस लिए मार्केट को अच्छी प्रकार से सकारात्मक होने के लिए यहाँ से ऊपर बंद होने की आवश्यकता है।
१४८००: बाधा एवं लक्ष्य। इसके ओप्पेर बंद होने पर हम ऊपरी स्तर छू सकते हैं।

(पिछला बंद स्तर या cmp १४५६५)

१४०००: सहारा है। परन्तु अब यह अधिक मजबूत साबित न हो शायद।
१३७००: सहारा है। इसके भंग होने पर नकारात्मकता बढेगी और नीचे की ओर झुकाव बढेगा। यहाँ के नीचे बंद होने पर सभी long सौदे काट दिए जाएं।


निफ्टी
४४८०: बाधा एवं लक्ष्य। (breakout स्तर)। सेंसेक्स के अनुरूप ही पढ़ें।
४४२५: बाधा।

(CMP ४३६०)

४२००: सहारा। यह एक कमजोर सहारा साबित हो सकता है।
४११५: यहाँ तक खरीदार भरोसा कर सकते हैं। मैं इस स्तर के ऊपर और आस पास, स्थिति के अनुसार खरीद करने की सलाह दूँगा। यहाँ के नीचे बंद होने पर सभी LONG सौदे काट दें। इसके नीचे झुकाव अति नकारात्मक हो सकता है।

निष्कर्ष
विश्व के सभी बाज़ार दिशाविहीन स्थिति में एक सीमा के अन्दर ही ऊपर नीचे हो रहे हैं। कोई अधिक भागेदारी भी नहीं है। हमारी सीमा १३७००(निफ्टी ४११५) और १५०००(निफ्टी ४४८०) के अन्दर बन्ध गयी है। इसलिए हमें इन सीमाओं से निकलने पर ही कोई दिशा मिलेगी, यद्यपि ऊपरी सीमा को तोड़ने की प्रबल इच्छा तो है ही।

परन्तु याद रखें कि हम सुधारात्मक मार्केट में हैं जिसकी अपनी सीमाएं होती हैं। इस समय हमारी ऊपरी अधिकतम सीमा १७००० है जिसकी इच्छा केवल १५००० के पार होने पर ही की जा सकती है। परन्तु, अमरीका और इंगलैंड से लम्बी अवधि तक शुभ आर्थिक संकेतों के आने की उम्मीद नहीं है। हाँ, परन्तु आने वाले दिनों में, एक लंबे अरसे के लिए महंगाई दर और क्रूड तेल में नरमी आने की मुझे आशा है।
समय समय पर खरीद/बिकवाली की सलाह के लिए हमारे updates पर नजर रखा करें। हमने पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को अपने updates पर खरीद की सलाह दी थी। उसी खरीद को ४१०० का स्टाप लॉस लगा कर रखें।

आपका सप्ताह शुभ होधन्यवाद।
(कृपया ध्यान दें कि नीचे प्रकाशित सामग्री में यद्यपि पिछले सप्ताह की तिथि अंकित है परन्तु यह इसी सप्ताह के लिए है। तदानुसार ही पढ़ें)

About Me

My photo
I have been analyzing Global markets successfully since Jan 2006. The archives could be tracked and compared with the charts to evaluate the outlook of this blog so far!